हमदर्द सेल्फ केयर फोरम (HSCF) - नियम व शर्तें
1. परिचय
- हमदर्द सेल्फ केयर फोरम की शुरुआत आपसी मदद और इंसानियत के लिए की गई है।
- ये फोरम हर धर्म, जाति के भारतीय नागरिक के लिए है।
2. फोरम के उद्देश्य
- परिवार सहारा: सक्रिय सदस्य की मौत होने पर परिवार की आर्थिक मदद।
- बेटी विवाह: बेटी / बहन की शादी में मदद।
- मेडिकल हेल्प: गंभीर बीमारी में मदद।
3. मेंबर बनने की शर्तें
- [3.1] उम्र: 18 से 60 साल।
- [3.2] रजिस्ट्रेशन: वेबसाइट पर ऑनलाइन।
- [3.3] मेंटेनेंस फीस: 51 रुपये/सालाना। *
4. मेंबर के प्रकार
- वेटिंग मेंबर: रजिस्ट्रेशन के बाद जो वेटिंग की अवधि पूरी कर रहा है। 31 अगस्त 2026 तक रजिस्ट्रेशन वालों के लिए 90 दिन और 1 सितंबर 2026 के बाद वालों के लिए 180 दिन। इस दौरान कोई मदद नहीं मिलेगी।
- सक्रिय मेंबर (Active Member): जिसने वेटिंग की अवधि पूरी कर ली हो और पिछले 12 महीनों की 90% मदद अभियानों में सहयोग किया हो। यही मदद का हकदार है।
- निष्क्रिय मेंबर: जो पहले सक्रिय था, अब मदद करना छोड़ दिया। इसे कोई मदद नहीं मिलेगी, जब तक लगातार 3/6 महीने तक फिर से मदद न करे।
5. सक्रिय बने रहने का नियम
- सक्रिय बने रहने के लिए पिछले 12 महीनों के 90% अभियानों में मदद करना जरूरी है।
- ऐसा न करने पर मेंबर निष्क्रिय हो जाएगा।
6. मदद करने का तरीका
- [6.1] अपील की राशि: 50 रुपये प्रति सक्रिय मेंबर। हालात के हिसाब से संस्था इसे कम-ज्यादा कर सकती है।
- [6.2] महीने में ज्यादा से ज्यादा 2 केस की अपील होगी। अगर 2 से ज्यादा केस मंजूर हो गए तो अपील की राशि कम कर दी जाएगी ताकि मेंबरों पर बोझ न पड़े।
- [6.3] मेंबर ज्यादा होने पर संस्था ग्रुप बना देगी, हर ग्रूप अपने ग्रूप के ज़रूरतमंद मेम्बर की मदद करेगा।
- [6.4] पैसा हर मेंबर सीधे जरूरतमंद के बैंक खाते में भेजेगा।
- [6.5] पैसा भेज कर वेबसाइट पर रसीद अपलोड करना जरूरी है।
7. सामान्य नियम
- [7.1] संस्था सिर्फ अपील का प्लेटफॉर्म है, पैसे की कोई गारंटी नहीं। जितने मेंबर मदद करेंगे उतना ही पैसा मिलेगा।
- [7.2] 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद मौत और बीमारी पर कोई मदद नहीं मिलेगी। हाँ, अगर कोई मेंबर जीवन भर सक्रिय रहा है और 60 के बाद उसकी बेटी की शादी होनी है तो मदद मिलेगी।
- [7.3] मदद के समय सक्रिय मेंबर होना जरूरी है।
- [7.4] गलत डाक्यूमेंट्स या झूठी गवाही पर मेंबरशिप तुरंत समाप्त हो जाएगी और मदद किया हुआ पैसा वापस करना पड़ेगा।
- [7.5] गलती से ज्यादा पैसा भेजने पर सबूत देने पर 3 दिन में वापस होगा।
- [7.6] सारी जांच और फैसला कमेटी का होगा, जिसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती।
- [7.7] किसी भी विवाद का फैसला सिर्फ गोरखपुर जिले की अदालत में होगा।
- [7.8] संस्था के खिलाफ अफवाह फैलाने या अधिकारी से बदतमीजी करने पर मेंबरशिप खत्म और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
8. मदद के 3 प्रकार - विस्तार से
[अ] परिवार सहारा (मौत पर मदद):
- [8.1.1] मदद सीमा: कोई सीमा नहीं, मदद बॉक्स 20 दिन तक खुला रहेगा।
- [8.1.2] अगर मेंबर निष्क्रिय हो, उम्र 60 से ज्यादा हो, आत्म हत्या की हो, या उसकी मौत में नॉमिनी का हाथ हो तो मदद नहीं मिलेगी।
- [8.1.3] सूचना: 7 दिन के अंदर WhatsApp / Email / हेल्पलाइन पर मौत की सूचना देनी होगी।
- [8.1.4] डाक्यूमेंट्स: डेथ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, नॉमिनी का आधार कार्ड, पैन कार्ड + बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों की जानकारी
- [8.1.5] टीम 7 से 30 दिन में जांच करेगी, फिर अपील जारी होगी।
[ब] बेटी विवाह (बेटी / बहन की शादी पर मदद):
- [8.2.1] मुख्य शर्तें: (क) मेंबर सक्रिय हो और वेटिंग पीरियड अगस्त 2026 में ज्वाइन करने वालों का 90 दिन, उसके बाद वालों का 180 दिन पूरे हों। (ख) बेटी की उम्र 18 से ज्यादा हो (ग) मेंबर की उम्र 60 से कम हो।
- [8.2.2] बहन की शादी में मदद की शर्त: बहन की शादी में मदद तभी मिलेगी जब माँ-बाप की मौत हो चुकी हो या उनकी उम्र 60 साल से ज़्यादा हो और बहन इसी मेंबर के सहारे रहती हो। इसके लिए माँ-बाप का डेथ सर्टिफिकेट / उम्र का सबूत + हलफनामा जरूरी है।
- [8.2.3] बेटी / बहन का मेंबर होना जरूरी: (क) सामान्य स्थिति में जिस बेटी/बहन की शादी के लिए मदद मांग रहे हैं, उसका 18 साल के बाद खुद HSCF में रजिस्ट्रेशन होना और कम से कम 3/6 महीने तक सक्रिय मेंबर रहना जरूरी है। (ख) छूट: अगर शादी के समय बेटी/बहन की उम्र 18 साल 6 महीने से कम है, तो कम से कम उसकी उम्र 18 साल 3 महीने होना जरूरी है और इस पूरे समय (18 साल से शादी तक) वह सक्रिय मेंबर रही हो।
- [8.2.4] 5 साल का वादा: शादी में मदद लेने के बाद आवेदन करने वाले मेंबर और जिस बेटी/बहन की शादी में मदद ली गई है, दोनों को कम से कम 5 साल तक HSCF का सक्रिय मेंबर बने रहना होगा, तथा हर मदद में शामिल होना होगा।
- [8.2.5] नियम तोड़ने पर कार्रवाई: अगर 5 साल से पहले मेंबरशिप छोड़ी तो दोनों (बाप/भाई और बेटी/बहन) की मेंबरशिप हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- [8.2.6] कितनी बार मदद: जीवन में ज्यादा से ज्यादा 2 शादियों में (1 बेटी, अगर पत्नी भी सक्रिय मेंबर है तो दूसरी बेटी में भी, या 1 बेटी + 1 बहन)। 2 शादियों में कम से कम 2 साल का गैप जरूरी।
- [8.2.7] सीमा: ज्यादा से ज्यादा 2 लाख 50 हजार रुपये तक।
- [8.2.8] आवेदन का तरीका: शादी से कम से कम 60 दिन पहले आवेदन करना होगा। शादी के बाद 30 दिन के अंदर मैरिज सर्टिफिकेट / धार्मिक गुरु का पत्र + शादी की 2 फोटो भेजना ज़रूरी है।
[स] मेडिकल हेल्प: गंभीर बीमारी पर मदद
- [8.3.1] कौन सी बीमारी शामिल है: कैंसर, किडनी फेल, लीवर फेल, दिल की सर्जरी, दिमाग की गांठ, या बड़ा एक्सीडेंट जिसमें हॉस्पिटल का खर्च 2 लाख रुपये से ज्यादा हो। सामान्य बुखार, खांसी, जुकाम इसमें नहीं है।
- [8.3.2] बीमारी गंभीर है या नहीं, ये संस्था की मेडिकल कमेटी तय करेगी।
- [8.3.3] सीमा: ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये।
- [8.3.4] मुख्य नियम: (क) जीवन में 1 बार मदद मिल सकती है (ख) सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज हो रहा हो तो मदद नहीं मिलेगी (ग) इलाज के बाद पैसा बच जाए तो संस्था को वापस करना होगा।
- [8.3.5] डाक्यूमेंट्स: डॉक्टर का पर्चा, अस्पताल का भर्ती कार्ड / खर्च का अनुमान, मेंबर का आधार कार्ड , पैन कार्ड + बैंक पासबुक।
- [8.3.6] सूचना: अस्पताल में भर्ती के 15 दिन के अंदर HSCF को सूचना देनी होगी।
9. केंद्रीय सहायता फंड
- [9.1] शादी (2.5 लाख) और बीमारी (2 लाख) की सीमा पूरी होते ही मदद बॉक्स में पहले से पड़े पेंडिंग केस का एकाउंट लगा दिया जाएगा अन्यथा संस्था का केंद्रीय फंड।
- [9.2] मौत के बाद मदद में कोई सीमा नहीं, 20 दिन तक पैसा सीधे नॉमिनी के अकाउंट में जाएगा।
- [9.3] संस्था के अकाउंट का हर हिसाब वेबसाइट पर लाइव दिखेगा।
10. मेंटेनेंस फीस (51 रुपये) कहाँ खर्च होंगे
- वेबसाइट / ऐप बनाने चलाने में
- फोरम में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु नए तकनीकी उपयोग में
- ऑफिस का खर्च
- मेंटेनेंस स्टाफ का खर्च
- जांच (वेरिफिकेशन) का खर्च
- फोरम का प्रचार-प्रसार
- प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की मदद
- गरीब मेधावी छात्रों की मदद
- उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूलों एवं कॉलेजों की स्थापना करना
- अन्य समाज सेवा
11. संपर्क
- फोन नंबर: 9696968957
- WhatsApp: 9696968957
- Email: hamdardselfcare@gmail.com